औरैया। टीकाकरण अभियान में गुरुवार को कुल 620 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को 33 सेंटरों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। जहां कुल 620 लाभार्थियों का टीकाकरण कराया गया। 564 लाभार्थियों ने पहला और 56 लाभार्थियों ने दूसरा टीका लगवाया। बताया कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें घर-घर जा रहीं हैं। जल्द ही इसका असर टीकाकरण अभियान पर पड़ेगा।