पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को पांच नए मरीज मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 42 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीमों को संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के अधिक सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को गेलगांव में चार पुरुष और जसवंतपुर गांव में एक पुरुष संक्रमित पाया गया है। गुरुवार को चार संक्रमित मरीज ठीक हुए है। जिले में अब एक्टिव केस 42 हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के बाद से अब तक जिले में मरने वालों की संख्या 47 है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को एक हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया। जिसके चलते सक्रिय हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 21 हो गई है। स्वास्थ्य टीमों ने 1277 सैंपल लिए। जिसमें 423 सैंपल आरटीपीसीआर, एक ट्रू-नेट और एंटीजन के 853 सैंपल शामिल हैं।
यहां हो रहा इलाज
संक्रमित मरीजों में एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय में दो संक्रमित, होम आइसोलेशन में 36, अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में तीन, ग्लोब हॉस्पिटल लखनऊ में एक संक्रमित मरीज भर्ती है। सीएमओ ने कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।