फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह में आठ दिन और बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अप्रैल के महीने में पड़ने वाली छुट्टियां बैंक खाताधारकों को परेशान कर सकतीं हैं। इस माह अभी आठ दिन और बैंक बंद रहेंगे। होली और नए वित्तीय सत्र के चलते बैंकों में छुट्टियां रहने से लोगों को परेशानी हुई। एक अप्रैल को बैंकों में छुट्टी रहने से बैंक पहुंचे खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के मुताबिक दो अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद इस माह में आठ और छुट्टियां पड़ रहीं हैं। चार अप्रैल को रविवार, 10 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार, 11 अप्रैल को रविवार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 18 अप्रैल को रविवार, 21 अप्रैल को राम नवमी, 24 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार और 25 अप्रैल को रविवार के चलते छुट्टियां रहेंगी। छुट्टियों के चलते खाताधारकों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें बंदी के दिनों का विशेष ध्यान रखना होगा। आठ दिनों की छुट्टियों में बैंकों की एटीएम खाली रहने से खाताधारकों की दिक्कतें और भी बढ़ सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें