फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस फ्रेशर निधि यादव एवं मिस्टर फ्रेशर बने अर्पित वर्मा

विज्ञापन
फोटो 04एयूआरपी37- मिस फ्रेशर निधि यादव एवं मिस्टर फ्रेशर अर्पित वर्मा। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। लखनापुर स्थित समाही कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेशर निधि यादव एवं मिस्टर फ्रेशर अर्पित वर्मा को चुना गया। पार्टी में छात्र-छात्राओं ने देर रात तक धमाल मचाया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि फार्मेसी की पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं का स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान रहता है। बुधवार देर रात तक बी फार्मा, डीफार्मा के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। म्यूजिक नाइट प्रोग्राम में कानपुर लखनऊ से आए कलाकारों ने बॉलीवुड गानों पर नृत्य एवं गाने गाकर आगंतुकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी, डायरेक्टर डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, एकता त्रिपाठी, प्रतिमा त्रिपाठी, राहुल वर्मा, भूपेंद्र सिंह, अलीम खान, नुशरत जहां, शिव प्रकाश, शीला कुशवाहा, अनुराग गोयल, अनूप कुमार, विष्णु वर्मा, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें