फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को काली सूची में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन ने धान खरीद में भुगतान लंबित रखने के मामले में औरैया फार्मर कृषि प्रोड्यूसर कंपनी को काली सूची में डाल दिया है। कंपनी की ओर से मात्र 17.83 फीसदी किसानों का भुगतान करने पर डिप्टी आरएमओ ने कार्रवाई की है। डिप्टी आरएमओ ने औरैया एग्रोकेयर फार्मर प्रोड्यूसर दो और नैफेड कंपनी को किसानों के लंबित भुगतान के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

जिले में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के चार केंद्रों से 838 किसानों से 3928.03 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अभी तक 525 किसानों का चार करोड़ 24 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान किया गया। 313 किसानों का अभी भी तीन करोड़ आठ रुपये बकाया है। औरैया मंडी समिति में लगाए गए औरैया केंद्र के फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी खरीद केंद्र पर 111 किसानों से 475.16 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। जिसमें 25 किसानों का 16.25 लाख का भुगतान किया गया, जबकि 86 किसानों का 74 लाख 98 हजार रुपये बकाया पड़ा है।
इस संबंध में एडीएम रेखा एस चौहान व डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने लंबित भुगतान को लेकर नोटिस और रिमाइंडर भेजे, लेकिन कंपनी की ओर से भुगतान नहीं किया गया। इस पर डिप्टी आरएमओ ने फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी औरैया केंद्र को काली सूची में डाल दिया है। उन्होंने बताया कि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के चार में एक का शत-प्रतिशत भुगतान हो चुका है। एक केंद्र को काली सूची में डाल दिया गया है। जबकि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के दो केंद्रों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। इसी तरह से नैफेड पर दो करोड़ दो लाख रुपये 272 किसानों का बकाया है। इस कंपनी को भी एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें