फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1185 का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी30- शहर में 50 शय्या अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज लेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता ल? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गुरुवार को वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। लाभार्थियों को दूसरी डोज दिए जाने के साथ ही छूटे फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। जिले में यह अभियान मात्र 64 फीसद रहा। फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या कम देखने को मिली। वैक्सीनेशन सेंटरों का स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। टीकाकरण के दौरान टीकाकर्मी ने लाभार्थियों को टीकाकरण संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को 14 बूथों पर 1154 लाभार्थियों को कोरोना की दूसरी डोज देने के लिए चुना गया था। 1091 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई। इस तरह चयनित लाभार्थियों में 95 प्रतिशत ने दूसरी डोज लगवाई। छूटे हुए 692 लाभार्थियों को पहली डोज के लिए चुना गया। इसमें मात्र 94 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। यह 14 प्रतिशत रहा है। बताया कि कुल 18 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 1846 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिसमें 1185 ने टीकाकरण किया। इस प्रकार टीकाकरण जिले में कुल 64 प्रतिशत रहा है।
इधर, सभी बूथों का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से बात की। केंद्रों पर टीकाकरण के बाद लाभार्थियों ने सेल्फी लेकर खुशी जताई। किसी भी केंद्र पर लाभार्थियों को दिक्कतें नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें