फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर से आए युवक ने प्रशासन को किया गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजमेर से चलकर औरैया पहुंचे युवक को अजीतमल पुलिस ने पकड़ लिया। युवक से पूछताछ के बाद उसे थर्मल स्क्रीनिंग के लिए चिचौली अस्पताल लाया गया। दोनों स्थानों पर युवक ने गुमराह कर अलग-अलग नाम बताए। शनिवार को सीएमओ ने युवक की मानसिक स्थिति सही न होने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को अनंतराम चौकी इंचार्ज ने युवक को रोका। उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम समी मुर्सीद बताया। युवक ने बताया कि अजमेर से पैदल आ रहा है और कानपुर जा रहा है। जब युवक को आईसोलेशन वार्ड लाया गया।
वहां युवक ने अपना नाम शमीम हसन निवासी चिश्ती दरगाह अजमेर बताया। सीएमओ डा. अर्चना ने बताया कि युवक की कोरोना की जांच कराई गई है। युवक की मानसिक स्थिति ठीक समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें