फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी की पुलिस हिरासत में बिगड़ी तबीयत

Wed, 23 Sep 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
रिशु। फाइल फोटो
विज्ञापन
सहार। थानाक्षेत्र के गांव पुरवा सोमवंशी में शराब के लती ने घर में अपने 15 वर्षीय बेटे की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के समय परिजन गांव में चल रही गणेश पूजा में गए थे। मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। आरोपी के जहर खाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव पुरवा सोमवंशी निवासी ई-रिक्शा चालक उम्मेद सिंह शराब का लती है और आए दिन घर में कलह करता है। सोमवार शाम बड़ा भाई नीरज (22) और बड़ी बहन काजल (18) गांव में हो रही गणेश पूजा की आरती में गए थे, तब उसका 15 वर्षीय बेटा रिशु घर पर अकेला था। नशे में धुत होकर पहुंचे उम्मेद ने रिशु के साथ गाली-गलौज की और डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घर खुला छोड़कर उम्मेद खेतों की तरफ भाग गया। पूजा से लौटने पर नीरज व काजल ने रिशु का शव जमीन पर पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर रात करीब 12 बजे सहार थानाध्यक्ष गणेश गुप्ता, बिधूना कोतवाल विनेश कुमार सिंह व बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने खेत में छिपे उम्मेद को पकड़ लिया। पूछताछ के लिए थाने ले गए। वहां उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे सैफई के लिए शाम 6ः30 बजे रेफर कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करने की बात का कबूल लिया है।
बताया कि किसी ग्रामीण ने उसके बेटे पर चोरी का आरोप लगाया था, जिससे वह नाराज था। दूसरी तरफ बड़े बेटे नीरज की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

12 से पहले हो गई थी पत्नी की मौत
आरोपी की पत्नी लता देवी का निधन करीब 12 वर्ष पहले हो चुका है। रिशु के परिवार में उसका बड़ा भाई नीरज (22) और बड़ी बहन काजल (18) हैं, जबकि उसके दादा महेंद्र सिंह और दादी मधुलता गांव में ही दूसरे मकान में रहते हैं।

बेटे की हत्या के आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल आरोपी का उपचार जारी है। बड़े बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

-अभिषेक भारती, एसपी

रिशु। फाइल फोटो

रिशु। फाइल फोटो

रिशु। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें