फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेहूं लदा पार ट्रक 327 क्विंटल माल समेत बरामद, चालक की तलाश

Sun, 20 Sep 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30- थाने के बाहर खड़ा गेहूं लदा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बा स्थित मंडी समिति से 327 क्विंटल गेहूं लादकर कानपुर देहात के लिए निकला और रास्ते से पार हुआ ट्रक आखिरकार पुलिस ने माल समेत बरामद कर लिया है। ट्रक गेल कंप्रेसर रोड पर लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। हालांकि, आरोपी चालक अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को गेल कंप्रेसर रोड पर एक ट्रक काफी समय से लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंच पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल की तो ट्रक पर गेहूं की बोरियां लदी मिलीं। ट्रक नंबर के आधार पर छानबीन करने पर पता चला कि यह वही वाहन है, जिसकी मामला थाने में दर्ज है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है और व्यापारी को इसकी सूचना दे दी गई है।

मंडी समिति दिबियापुर के व्यापारी अनुराग जिंदल ने पुलिस को बताया था कि छह सितंबर को सायं करीब छह बजे ट्रक पर 580 बोरी (वजन 327 क्विंटल) गेहूं मधुकर फ्लोर मिल गांव उमरन थाना रनियां कानपुर देहात के लिए लोड कराया गया था। अब पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें