औरैया। डीएम ने सेहुद ग्रामसभा के तहत गांव बरमूपुर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का बुधवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति को लेकर जानकारी ली। साथ ही मेडिकल कॉलेज को मेन रोड से जोड़ने वाले मार्ग को चौड़ा कराने के दिए निर्देश।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को सेहुद ग्राम सभा क्षेत्र के गांव बरमूपुर में 252 करोड़ की लागत से निर्मित कराए जा रहे मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदाई संस्था पीएसपीएल प्रोजेक्ट लिमिटेड गुजरात के अधिकारियों से गुणवत्ता परक कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में पुस्तकालय भवन, प्रिंसिपल आवास, छात्र-छात्राओं के लिए टाइप -5, टाइप - 4 व टाइप - 3 व टाइप-2 के आवास व मल्टी परपज हाल निर्मित कराया जाना है।
इस दौरान उन्होंने मेडिकल का नक्शा देखते हुए मेन सड़क से मेडिकल कॉलेज तक जाने वाले मार्ग को संकरा होने पर एसडीएम को मार्ग के चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने चिचौली स्थित 100 शय्या युक्त चिकित्सालय के पीछे निर्मित कराए जा रहे 200 बेड वाले मेडिकल हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि यह भवन तीन एकड़ भूमि पर बनवाया जा रहा है। बुधवार को एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव द्वारा जेसीबी के द्वारा साफ-सफाई कराकर सीमांकन करा दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एक्सीयन पीडब्ल्यूडी अनिल जाटव, जेई अमित शुक्ला, एई अवध नारायण, के अलावा नायब तहसीलदार पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।