फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर माइनर में सफाई के नाम पर खानापूर्ति, मुख्यमंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के फफूंद रजबहा की माइनर दौलतपुर में सिल्ट सफाई के नाम पर केवल खानापूरी की गई है। सही सफाई न होने से माइनर का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सैकड़ों एकड़ जमीन पर फसल उगाए किसानों को पानी से महरूम होना पड़ रहा है। माइनर के सचिव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

फफूंद रजबहा के दौलतपुर माइनर कमेटी के सचिव गांव अटा निवासी पूर्व प्रधान रमेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि माइनर की सफाई के नाम पर खानापूरी की गई है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा है। जिला प्रशासन ने शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। सफाई न होने से पानी आगे नहीं बढ़ रहा है। लोगों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें