फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को मिले ट्रेनिंग तो शुरू हो ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 50 शय्या अस्पताल में सात साल से बंद पड़े ब्लड बैंक को शुरू करने के लिए नवनियुक्त एमओ डॉ. प्रियेष प्रताप सिंह कटियार को ट्रेनिंग पर जाने तक ओपीडी में मरीजों के इलाज का काम सौंपा गया है। सीएमओ ने यूपीएक्स (उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी) को पत्र लिख दिया है। जवाब न आने के कारण एमओ को ट्रेनिंग पर नहीं भेजा जा पा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने शासन के निर्देश पर एमओ पद के लिए साक्षात्कार में आए डॉ. प्रियेष को ब्लड बैंक के लिए नामित कर दिया। वहीं शनिवार को यूपीएक्स को पत्र लिख एमओ को ब्लड बैंक की ट्रेनिंग पर भेजे जाने की बात कही। अब वहां से अनुमति पत्र मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जवाब आते ही एमओ को ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। हालांकि जब तक पत्र नहीं आ रहा है, तब तक एमओ को ओपीडी में मरीजों का इलाज करने को कहा गया है।
ब्लड बैंक की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। एमओ के ब्लड बैंक की ट्रेनिंग पूरी कर चार्ज संभालते ही टीम को बुलवाकर लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लाखन सिंह, सीएमएस, पचास शय्या अस्पताल
यूपीएक्स को पत्र लिखकर ब्लड बैंक के लिए नियुक्त किए गए एमओ को ट्रेनिंग के लिए भेजे जाने की अनुमति मांगी गई है। जवाब आते ही ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा।
-डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें