फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अधिवक्ताओं ने जमा किए नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शाम तक छह लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार पांडे, महामंत्री पद के लिए अतुल कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनीत कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए रामपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह यादव, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद के लिए अनुराग श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सूरज पाल सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभी तक 113 लोगों के सीओपी प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) प्राप्त हुए हैं। 24 से अधिक अधिवक्ताओं के अभी भी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि सीओपी प्रमाण पत्र प्राप्त अधिवक्ता ही सिर्फ मतदान में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

चार जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच के साथ आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पांच जनवरी को सभी प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 13 जनवरी को मतदान होने के बाद मतगणना होगी फिर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें