फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुल पर ट्रक-डंपर फंसे, दो किमी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। नहर पुल पर रास्ता संकरा होने के कारण शुक्रवार दोपहर आमने-सामने से आए ट्रक और डंपर फंस गए। पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगने से दो किमी लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे रेलवे क्रॉसिंग पार कर मौरंग लदा ट्रक रसूलाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक नहर पुल पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से डंपर आ गया। पुल संकरा होने के कारण दोनों वाहन बीच में फंस गए। इसके कारण पुल से लछियामऊ गांव व रेलवे ट्रैक पार कर औरैया रोड तिराहे तक दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोग गर्मी में परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने कुछ वाहनों को किसी तरह पीछे करवाकर रास्ता बनाया और डंपर को हटवाया। ढाई बजे के करीब आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें