फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से लौटे गेलकर्मी समेत 6 संक्रमित मिले

विज्ञापन
रोडवेज परिसर में लगाए गए कैंप में यात्रियों की सैंपलिंग करती टीम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को जिले में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में दो नए हॉट स्पॉट भी घोषित किए गए हैं। संक्रमितों में गेल के दो कर्मी भी शामिल हैं। जिसमें एक लखनऊ से लौटा है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में दो पुरुष गेल निवासी, शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी एक महिला और एक पुरुष, अछल्दा ब्लॉक के गांव कीरतपुर में एक महिला रसोइया, कस्बा फफूंद में 45 वर्षीय महिला शामिल है। एक्टिव केस अब 20 हो गए हैं। एक्टिव हॉट स्पॉट 10 हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश पर जिले में एक दर्जन स्थानों पर टीमें शिविर लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की जांच कर रही हैं।
आरटीपीसीआर के 459, ट्रू-नेट का एक और एंटीजन के 570 सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कुल एक्टिव मरीजों में 17 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली, अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली, ग्लोब हॉस्पिटल लखनऊ में एक-एक संक्रमित मरीज भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें