डीपीआरओ को सफाईगीरी अवार्ड देते सीएम व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत बेहतर तरीके से योजना का क्रियान्वयन करने पर मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीपीआरओ केके अवस्थी को सफाईगीरी अवार्ड से सम्मानित किया है। सीएम ने औरैया जनपद में हुए सफाई अभियान की सराहना करते हुए यह अवार्ड दिया है।
डीपीआरओ केके अवस्थी ने बताया कि इंडिया टुडे की ओर से स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत परखे जाने के लिए यूपी में सर्वे किया गया था। इसमें पूरे प्रदेश से 16 जिले सफाईगीरी अभियान में चुने गए थे। इसमें से चार जिलों को सेंट्रल जोन चुना गया था, जिसमें औरैया जिला भी शामिल रहा। मंगलवार को लखनऊ के सीएमएस कैंपस में औरैया जिले में स्वच्छता अभियान के तहत बेहतर सफाई कराए जाने पर उन्हें सफाईगीरी अभियान से सीएम ने सम्मानित किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिलेभर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में फैली गंदगी को दूर करने के लिए एवं वहां के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।