फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा, मौत पर हंगामा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Sat, 03 Jul 2021 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना से गुस्साए परिजनों ने थाना घेर काटा हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को घर बुलाकर पीट दिया। घायल युवक की मौत पर परिजनों ने शुक्रवार दोपहर शव रखकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पूरनपुर निवासी शांतनु (27) का पास के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने 24 जून को शांतनु को बहाने से घर बुला लिया। उसकी लाठी डंडों से पिटाई की। गंभीर हालत में उसे घर के बाहर फेंककर चले गए। परिजन उसका सैफई में इलाज करा रहे थे।

गुरुवार को शांतनु ने दम तोड़ दिया। भाई विजय ने गुरुवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस के  सुनवाई न करने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह फफूंद-अछल्दा मार्ग जाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, फफूंद थाने की पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। विजय की तहरीर पर पुलिस ने महिपाल सिंह, विपिन, वीरू, सोमा, सोनू, सुघर सिंह के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें