फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: योग प्रतियोगिता में औरैया प्रथम तो कन्नौज दूसरे स्थान पर

Mon, 22 Sep 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी 27- प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद विजेता। स्रोत:शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। मंडलीय माध्यमिक विद्यालय योग प्रतियोगिता में औरैया की टीम ने बाजी मारी जबकि कन्नौज टीम दूसरे पायदान पर रही।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। अनूप गुप्ता ने कहा कि अपने-अपने जनपदों में विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का जो काम किया है। वह बहुत ही सराहनीय है। प्रतिभा को निखारने का काम गुरुजनों का होता है। प्रतिभा को आगे कैसे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

उस रुचि के अनुसार बच्चे आगे बढ़ते हैं। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज सहित औरैया की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में औरैया प्रथम, कन्नौज दूसरे, फर्रुखाबाद तीसरे पायदान पर रहा। युवाओं ने योग कि्रयाएं करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें