फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद को एक और ट्रेन का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। 14 दिसंबर से हरियाणा के चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार स्पेशल ट्रेन चलनी शुरू होगी। यह ट्रेन लगभग साढ़े 8 माह बाद फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। कालका के बाद ऊंचाहार एक्सप्रेस हरियाणा जाने वाली फफूंद से दूसरी ट्रेन होगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे ने 14 दिसंबर से 04217/04218 स्पेशल ऊंचाहार एक्सप्रेस के संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन औरैया जिले में केवल फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 04217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस के फफूंद में पहुंचने का समय रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा, जबकि 04218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस के फफूंद में पहुंचने का समय तड़के 3 बजकर 37 मिनट पर होगा। यह ट्रेन कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद मार्च के अंत से बंद चल रही है। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। खासतौर पर कानपुर से लौटने वाले दैनिक यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
यहां बता दें कि इससे पहले कोरोना काल में बंद हुईं सुपरफास्ट गोमती, सुपरफास्ट कालका मेल, सुपरफास्ट आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस का संचालन रेलवे द्वारा शुरू किया जा चुका है। बंद हुईं ट्रेनों के लगातार शुरू होने से यात्रियों ने खुशी जाहिर की है। यात्रियों ने छोटे रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली पैसेंजर ट्रेनों के भी शुरू किए जाने की मांग की है। ताकि छोटे रेलवे स्टेशनों तक यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें