फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : 31 विद्यालयों में बच्चों के ऊपर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्कूलों और इनके परिसरों से गुजरी हाईटेंशन लाइन बच्चों के लिए खतरा बनी हैं। जिले में 31 ऐसे स्कूल हैं, जिनके ऊपर से लाइन गुजरी है। इन्हें हटाने के लिए विभाग ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़े निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके अफसर बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इनकी अनदेखी बच्चों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। जिले में 1265 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 31 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
कई स्कूलों के अंदर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं। इन्हें हटाने के लिए हाल ही में शिक्षा निदेशक ने सख्त निर्देश दिए थे। विभाग भी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे, लेकिन अधिकारी अमल नहीं कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तेज हवा चलने और बारिश होने से शिक्षकों और बच्चों की जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि स्कूलों के पास से गुजरी लाइनें हटाने के लिए उपखंड अधिकारी दिबियापुर और औरैया को बुधवार को भी पत्र लिखा गया है। इसमें एचटी लाइनें जल्द हटाने की बात कही गई है। अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता भी की गई है। साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें