फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: भोगनीपुर नहर में बहते मिले 12 गोवंशों के शव, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुई जानकारी

Wed, 22 Dec 2021 02:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गोवंशों के शव देखकर प्रधान, सचिव व संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बावजूद भी शाम तक नहर के झाल में फंसे शवों को बाहर नहीं निकाला गया। मानों अधिकारी शवों के आगे बह जाने का इंतजार कर रहे हों। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिला प्रशासन के अधिकारी गोवंशों के लिए बेहतर इंतजामों का दावा करते नहीं थकते, लेकिन आए दिन कोई न कोई बदइंतजामी का उदाहरण सामने आ ही जाता है। मंगलवार सुबह मुरादगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भोगनीपुर नहर में लगभग 12 गोवंशों के शव टकपुरा के पास पानी में उतराते हुए मिले।
विज्ञापन


कुछ गोवंशों के शव नहर स्थित झाल (ड्रेन) में फंस गए। इसके अलावा कुछ शवों को नहर किनारे कुत्ते नोचते दिखाई दिए। नहर से दुर्गंध आने पर ग्रामीण नहर के पास पहुंचे। गोवंशों के शव देखकर प्रधान, सचिव व संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बावजूद भी शाम तक नहर के झाल में फंसे शवों को बाहर नहीं निकाला गया। मानों अधिकारी शवों के आगे बह जाने का इंतजार कर रहे हों। 

ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों को खदेड़ने और उनके नहर में गिरने से मौत की आशंका जताई है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि टकपुरा के पास नहर में कुछ गोवंश और भैंस के शव पड़े होने की जानकारी मिली है। मौके पर पंचायत सचिव को भेज कर जांच कराई जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें