फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी बने बाबू और दूधिया

विज्ञापन
26एयूआरपी02 - सफाई कर्मचारी सुरेश बाइक से दूध बेच रहा। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। गांवों में सफाई के बजाय सफाई कर्मचारी आफिस में बैठकर बाबूगीरी कर रहे हैं, तो कई दूध बेच रहे हैं। सफाई कर्मियों के गांव न जाने से वहां गंदगी पसरी है। महीनों बीत जाने के बाद भी सफाई कर्मी गांव नहीं जाते हैं। संक्रामक बीमारियां भी पांव पसार रही हैं। इसके बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिधूना ब्लॉक में 69 ग्राम पंचायत हैं। यहां 104 राजस्व गांवों में 92 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति है। एक व दो ग्राम पंचायत छोड़कर अन्य ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन सफाई नहीं होती है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मियों की कमी के चलते सफाई नहीं हो पाती है।
सफाई कर्मचारी राजेश की बांधमऊ ग्राम पंचायत में तैनाती है। ये एडीओ पंचायत के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते हैं। वहीं, सुरेश की तैनाती सराय प्रथम के लुधपुर में है। ये सफाई के बजाय बाइक से दूध बेचते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायतों के राजस्व गांव में काम अधिक है। सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ब्लॉक पर है। इसलिए निरंतर नहीं जा पा रहे हैं। कहा कि पंचायतों के काम अधिक हैं, और कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी है। इससे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम भी लेते हैं। कहा कि सफाई का काम छोड़ यदि कोई दूध बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें