औरैया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों और चुनावों को लेकर रूपरेखा तैयार की। बैठक में दिबियापुर और औरैया देहात मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी की मजबूती को बनाए रखें। पार्टी के कार्यक्रम पर भी कार्यकर्ता ध्यान दें। आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी अभी से दिखानी होगी।
बूथ, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक के कार्य बताए। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व मंडल प्रभारी दिबियापुर गोपाल मोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा आदि ने संबोधित किया।
बैठक को गोविंद भदौरिया, कौशल राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, नीरज गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, अमरचंद्र राठौर ने संबोधित किया।
बैठक में चंद्रकांती मिश्रा, ललिता दिवाकर, राजेश पांडेय, सौरभ राजपूत, माधव राजपूत, श्यामू अवस्थी, नितिन अवस्थी, रामू पांडेय, शुभेंद्र गौर, श्यामू कुशवाहा, गीता त्रिपाठी, डॉ.नारायण सिंह, जगमोहन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, मनीष भारती, दीपक पुरवार आदि शामिल रहे।