फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही प्रेमी पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर 2021 को वह ननिहाल से आकर रेलवे स्टेशन पर उतरी। वहां पर गांव के धर्मवीर व सुमित कुमार मिले। सुमित शादी का झांसा देकर अपने बहनोई संजीव निवासी हमीरपुर, बिधूना के घर ले गया। आरोप लगाया कि वहां पर संजीव ने शादी का झांसा देकर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद सुमित के साथ मानेसर, हरियाणा भेज दिया।
आरोप लगाया कि मानेसर में सुमित ने दुष्कर्म किया। इस बीच उसके पास से तीन लाख तीस हजार रुपये ले लिए। जब वह गर्भवती हो गई तो 24 मई 2022 को सुमित अपनी बहन के गांव लेकर आया। यहां से उसने पिता को फोन किया और किसी तरह से बचकर घर लौट आई। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें