फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार खुदकुशी का प्रयास, मिला नया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मानसिक बीमार महिला ने सोमवार को दो बार खुदकुशी का प्रयास किया। पुल से कूदने गई तो लोगों ने उसे बचा लिया और ट्रक के सामने जान देने गई तो चालक ने सूझबूझ दिखा उसे नया जीवन दे दिया। परिजनों ने बताया कि महिला का दो साल से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर चौराहा स्थित ओवरब्रिज से कूदने जा रही महिला को लोगों ने देखा तो दौड़कर मौके पर गए। उसे बचा तो लिया लेकिन महिला बिना कुछ बताए वहां से चली गई। इसके बाद महिला एसपी आवास के सामने जा रहे ट्रक के आगे जाकर लेट गई।
ट्रक चालक ने महिला को देखकर तुरंत ब्रेक लगा दी। जानकारी पर पुलिस महिला को कोतवाली ले गई। सूचना पर अमर सिंह निवासी गांव महाराजपुर कोतवाली अजीतमल ने सदर कोतवाली पहुंचकर महिला की पहचान बहन भूरी के रूप में की। बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें