फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। उसे जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नौ मार्च 2023 को धूमधाम से अवनीश निवासी खांद चौराहा बटेश्वर थाना आगरा के साथ हुई थी। परिवारीजनों ने सामर्थ के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये खर्च किया था। आरोप है कि शादी के कुछ ही महीने बाद ससुरालीजन पति अवनीश पाठक, ससुर ओमप्रकाश, जेठ शैलेंद्र पाठक, जेठानी अर्चना, चचेरे जेठ बंटू, चचेरी भतीजी प्रिया निवासीगण अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 10 जुलाई की सुबह ससुरालीजन उसके कमरे में आए और मारपीट की। इस दौरान बेहोश होने पर उसे मरा समझकर उसके गले में फंदा लगाकर छत के कुंडे में लटका दिया। तभी घर में आए पड़ोसियों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। उपचार के बाद वह मायके आ गई। पीड़िता ने दहेजलोभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें