फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाबालिग को जबरन कार में ले जाने का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 11 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। क्षेत्र के चिटकापुर इलाके में बुधवार दोपहर खेत गई किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़खानी करते हुए जबरन चार पहिया वाहन से ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों के आ जाने से आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी एक महिला की 17 वर्षीय पुत्री अपनी सहेली के साथ चने का साग तोड़ने खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि रास्ते में कोठी चिटकापुर निवासी सिंकू अपने चार साथियों के साथ पहले से ही सड़क पर चार पहिया वाहन लेकर खड़ा था। जैसे ही किशोरी उनके नजदीक पहुंची, तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और वाहन में बैठाने का प्रयास करने लगा।

किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसकी तरफ दौड़े। लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि एक लड़की का हाथ पकड़कर खींचने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर प्राप्त हुई है और जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें