फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार से जबरन उतार महिला को ई-रिक्शा से ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। बाबरपुर बाजार से घर लौट रही एक महिला को कार से उतारकर जबरन ई-रिक्शा से ले जाने का प्रयास किया गया। महिला के चचिया ससुर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना 9 सिंतबर की शाम को हुई थी।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतूपुर हाफिजपुर निवासी पूजा देवी अपने चचिया ससुर जितेंद्र कुमार के साथ कार से घर लौट रही थीं। बाबरपुर बाजार से घर आते समय चचिया ससुर ने किसी काम से कार रोकी तभी बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर निवासी दो युवक ई-रिक्शा से वहां पहुंचे। उन्होंने पूजा को कार से जबरन उतार लिया और उसे जबरन ई-रिक्शा में बैठाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पूजा के साथ धक्का-मुक्की की। यह देख चचिया ससुर जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देकर ई-रिक्शा छोड़कर भाग निकले।
पीड़ित पूजा देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें