दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के भट्टा बस्ती निवासी शिवम तोमर (28) पुत्र यशपाल सिंह को देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने किसी बात पर गोली मार दी। गोली सीने में लगने ने हालत गंभीर है।
परिजन ने बताया कि शिवम पर हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। बचने की कोशिश की तो उसके सीने में गोली मार दी। परिजन युवक को इलाज के लिए सीएचसी दिबियापुर में ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने 100 शैया अस्पताल चिचौली के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह मौके पर सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद