फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाटक के मंचन से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार

Sat, 03 Jan 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28- नाटक का मंचन करते बच्चे। स्रोत:शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। शहर के गोपाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाटक के मंचन के जरिये बच्चों ने सामाजिक बुराइयों पर प्रहार कर नेकी की राह दिखाई। सभी प्रस्तुतियां खूब सराही गईं।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बुजुर्गों के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी का आभास कराया। वहीं, अशिक्षा को दूर भगाने के लिए नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रबंध समिति के देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह व विवेक पोरवाल ने शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। प्रबंध समिति के मंत्री श्रीराम पुरवार ने बच्चों की सराहना की।
कार्यक्रम में तिलक महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल गुप्ता, कृष्ण चंद्र गोयल, प्रेम नारायण गुप्ता, शिवकुमार पुरवार, आनंद नाथ गुप्ता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

फोटो-28- नाटक का मंचन करते बच्चे। स्रोत:शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें