फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर बदलने गई बिजली टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला बघाकटरा में बृहस्पतिवार को सुबह पुराना मीटर बदलने गई विद्युत विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एक दबंग ने मीटर बदलवाने से इनकार कर दिया। बात बढ़ने पर वहां मौजूद एक्एसईएन व अन्य अफसरों से हाथापाई व गालीगलौज की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस मामले में एक्सईएन ने कहा कि कोतवाली मामला दर्ज कराएंगे। कोतवाली इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी से इनकार किया। कहा कि यदि कोई तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन 9:30 बजे एक्सईएन एसके सिंह, एसडीओ देवी सिंह और शेर सिंह, जेई विवेक खरे, सुभाष चंद्र यादव व टीजीटू चंद्रभान मोहल्ला बघाकटरा में पुराने मीटरों की चेकिंग करने व उन्हें बदलने के लिए पहुंचे। टीम ने एक मकान में पुराना मीटर हटवाने तथा नया मीटर लगाने की बात कही तो दबंग ने इनकार कर दिया। इसको लेकर बिजली विभाग के एक्सईएन व अन्य अधिकारियों से उसकी झड़प हो गई। बात बढ़ने पर उसने एक्सईएन व अन्य अधिकारियों से गालीगलौज, धक्कामुक्की व हाथापाई की।
इस संबंध में एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि दबंग ने हाथापाई और गाली गलौज की। इस दौरान वहां मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गए। वह दबंग के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा मीटर बदलने गई टीम पर हमला व अभद्रता करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें