कंचौसी। सिग्नल न मिलने से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के डीएफसी ट्रैक पर मंगलवार दोपहर करीब आधे घंटे तक एक मालगाड़ी खड़ी रही। यह मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी। इससे क्राॅसिंग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ट्रेन पास होने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद क्रॉसिंग पर पहुंचते ही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने पर खड़ी हो गई। इससे दोनों ओर यातायात ठहर गया और जाम लग गया करीब 30 मिनट बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी कानपुर की ओर रवाना हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर ट्रैफिक बहाल कराया। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया कि आगे ट्रैक क्लीयर न होने से मालगाड़ी को रोका गया था। (संवाद)