फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और साइकिल में भिडं़त, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज-जुआ मार्ग पर रविवार की रात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर ऊंचा गांव निवासी बलबीर कुमार (40) पुत्र विद्याराम व महेश चंद्र (50) पुत्र रामगोपाल मजदूरी और खेती बाड़ी का काम करते थे। रविवार को दोनों एक ही साइकिल से मुरादगंज किसी काम से गए थे।
वहां से देर रात गांव लौट रहे थे। गांव के पास मुरादगंज-जुआ मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर निवासी मनीष (25) पुत्र कोमल सिंह ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां साइकिल सवार बलवीर और महेश की मौत हो गई। डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार मनीष को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। सैफई से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, अजीतमल कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें