फोटो-32-परीक्षा खत्म होने के बाद होली मनाती छात्राएं।संवाद
बिधूना। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को साइंस विषय में भौतिक विज्ञान का अंतिम पेपर होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। साइंस विषयों की परीक्षा खत्म होने के साथ ही विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर निकलते ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने साथियों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी लीं। कई छात्र-छात्राएं खुशी की मुद्रा में नजर आए और एक-दूसरे को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की बधाई देते रहे। इस दौरान स्कूल में छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।