फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाएं एआरटीओ

Thu, 05 Feb 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के साथ ही एआरटीओ को अजीतमल क्षेत्र में ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए डीएम माला श्रीवास्तव ने विभागवार वसूली प्रगति की समीक्षा की। कम वसूली पाए जाने पर डीएम ने चिंता जताई। कहा कि संबंधित अधिकारी को मासिक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करें। कहा कि अधिकारी क्रमिक बसूली के लक्ष्य को भी ध्यान में रखकर अभियान चलाकर कार्य पूरा करें।
वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने कम वसूली पर नाराजगी जताई।


नगर पालिका और नगर पंचायतों की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति ने मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिशाषी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए अतिशीघ्र अवशेष वसूली कार्य पूरा किए जाने के निर्देश दिए। डीएम में टीएसआई को शहर तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी उदयराम को अजीतमल क्षेत्र में ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम बिधूना मदनचंद्र दुबे, तहसीलदार सदर रामनय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें