औरैया। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब स्थानीय बाजारों पर दिखने लगा है।
मालभाड़ा बढ़ने के कारण बाहर से आने वाले दैनिक उपयोग के सामान की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। इससे अरहर की दाल, चावल और धनिया भी महंगी हो गई है।
राशन से लेकर आम जरूरत की हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। स्थिति यह है कि अरहर की दाल, चावल और धनिया जैसी बुनियादी वस्तुओं के दामों में भारी उछाल आया है। उधर, महंगाई से बाजारों से रौनक गायब है।
दुकानदारों का कहना है कि महंगाई के कारण ग्राहकों की चहल-पहल काफी कम हो गई है। वहीं आम उपभोक्ताओं का दर्द है कि आमदनी सीमित है और खर्चे असीमित, इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
लोग बोले-महंगाई बढ़ रही
पिछले कुछ दिनों में खाद्य पदार्थों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बाजार में प्रमुख वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महंगाई का असर सिर्फ किराना सामानों तक ही सीमित नहीं है।-राजेश पोरवाल। संवाद
जो बताशा पहले 60 रुपये किलो था, वह अब बढ़कर 70 रुपये किलो हो गया है। इसका प्रमुख कारण यह है कि पहले चीनी की कीमत 44 रुपये किलो थी जो बढ़कर 45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। -गोविंद पोरवाल। संवाद
हर सामान की कीमत बढ़ जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन रसोई का खर्च दोगुना हो गया है। महंगाई बढ़ रही है। -अविनाश शिवहरे, उपभोक्ता
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो गया है, इससे बाहर से आने वाले राशन और किराना सामान की कीमतों में भारी उछाल आया है। हर चीज के दाम बढ़ने से आम ग्राहकों की खरीदारी सीमित हो गई है। - विशाल पोरवाल, व्यापारी
ये है बाजार का हाल
सामग्री एक माह पहले का भाव वर्तमान भाव
अरहर की दाल 100 120
धनिया 100 150
चावल 45 60
चना 65 75
शक्कर 44 45
उड़द की दाल 120 130
फोटो -10-राजेश पोरवाल। संवाद
फोटो -10-राजेश पोरवाल। संवाद
फोटो -10-राजेश पोरवाल। संवाद
फोटो -10-राजेश पोरवाल। संवाद