फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 के लिए पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश का मौका दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले पंजीकरण कराने के बाद अपना ऑनलाइन आवेदन अपडेट किया है, नए आवेदन किए हैं या किसी भी चरण में प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे 15 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई अजीतमल, अटसू, औरैया के नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन और रैंक का प्रिंटआउट निकाल लें। इसे 13 से 15 अक्तूबर तक संस्थान में जमा करना होगा। आवेदन और रैंक का प्रिंटआउट जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बताया कि 16 अक्तूबर को जिला स्तरीय समिति की ओर से मेरिट के आधार पर रिक्त सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें व्यवसाय आवंटित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची संस्थान के सूचना पट पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें