फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार्रवाई से बचने के लिए नेताओं से गुहार

Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बे की नहर बाजार में कब्जा करने वालों के मकानों को हटाने के लिए नोटिस चस्पा होने के बाद खलबली है। लोग सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से संपर्क कर उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पर सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी ने 350 से ज्यादा मकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। जिन्हें 11 सितंबर तक कागज के साथ अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।

दिबियापुर कस्बे में जाम की समस्या को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई पीआईएल बुलडोजर कार्रवाई तक आ पहुंची है। पीआईएल के तहत दिबियापुर कस्बे में जाम की समस्या को दूर करने के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस बार भी सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी ने मकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। वहीं 11 सितंबर को नोटिस पाने वाले लोगों से जिला प्रशासन संवाद भी करेगा। उनका पक्ष सुनने के बाद आगे की कवायद को अमल में लाया जाएगा।
उधर, मामले में सरकारी नोटिस लगने से लोगों ने नेताओं से गुहार लगाना शुरू कर दिया है। हाल ही में पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत समेत अन्य नेताओं से लोग मिले। इस मुलाकात में उन्होंने अपनी समस्याएं रखी थीं।
बताया था कि अब तो पुल और सड़क चौड़ी हो गई है। इस वजह से जाम की समस्या भी दूर हो गई है। इस पर नेताओं ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखकर समाधान कराने की बात कही है।

लोग बोेले-मामला कोर्ट में लंबित, तब तक बेदखली न हो



औरैया। मामले में जिन लोगों को विभाग की तरफ से नोटिस मिली है। उनमें अनिल श्रीवास्तव व मनीष कुमार, सतीश चंद्र, सुमन देवी का कहना है कि दिबियापुर नहर बाजार में उनके पुरखे दशकों से रह रहे हैं।
इसके एवज में आवंटी विभाग को कर भी चुका रहे थे, लेकिन बीच में विभाग ने उनसे यह शुल्क लेना बंद कर दिया। यह मामला कोर्ट में लंबित है। इससे पहले उन्हें न्यायालय की ओर से उन्हें राहत भी दी जा चुकी है। उनकी मांग है कि जब तक न्यायालय से मामला नहीं निपटता है। तब तक बेदखली न की जाए। न्यायालय के आदेश का सभी पालन करेंगे। (संवाद)
बेला रोड किनारे मकानों पर लगाए गए लाल निशान
पीडब्ल्यूडी की टीम शनिवार को दिबियापुर कस्बा पहुंची। यहां पर नहर बाजार के बेला रोड किनारे मकानों पर लाल निशान लगाए गए। सड़क के मध्य भाग से किनारों पर फीता डालते हुए पैमाइश भी की गई।
इस नापतौल के बाद मकानों पर लाल निशान लगाने का काम पूरा किया गया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि मान सिंह ने कोर्ट में पीआईएल डाली थी। उसी परिपेक्ष्य में पैमाइश कराते हुए मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। जिन मकानों पर ये लाल निशान लगाए गए हैं। उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें