फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग अभय सिंह 95.8 फीसदी अंक पाकर अव्वल

Mon, 18 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर क्षेत्र के विद्यालयों के होनहारों ने इंटरमीडिएट परीक्षाफल में अपना परचम लहराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के अनुराग अभय सिंह ने 95.8 फीसदी अंक पाकर जिले में नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उसको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन



 
दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अनुराग अभय सिंह ने 95.8 फीसदी अंक अर्जित करके पहला स्थान पाया। 95.6 फीसदी अंक पाकर अमन शुक्ला ने दूसरा एवं 94.6 फीसदी अंक पाकर देवेश ने तीसरा स्थान पाया।


अभिलाषा राजपूत (94.4), शिवम गुप्ता (94.2), आयुषी राजपूत (94.2), लक्ष्मी (94.0), शिवम कुमार (93.8), सागर पाल (93.6), हिमाशंकु कुमार (93.4), शिवांगी (93.4) अनामिका पाल (93.0 ) ने विद्यालय में अव्वल स्थान पाया।
विज्ञापन



छात्र- छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष मुनीश्वर दयाल अवस्थी, प्रबंधक रामअवतार एवं कोषाध्यक्ष लाखन सिंह राजपूत, सदस्य आनंद स्वरूप गुप्ता, सूरज प्रसाद व विद्यालय प्रधानाचार्य डा. अनुपम सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया।


 
ग्रामीणांचल स्थित गायत्री पब्लिक इंटर कालेज प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी एवं निदेशक अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय के कुल 560 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी।


540 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि शेष द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रियांशु राजपूत ने 86.6 फीसदी, प्रज्ञा चतुर्वेदी ने 82.2 फीसदी, विकास अवस्थी ने 80.6 फीसदी अंक पाकर पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया।


 
स्वामी प्रेम शिवानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुशवाहा के अनुसार विद्यालय की ज्योति यादव ने 93.8 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान पाया।


अनुराग ने  91.4 फीसदी, कल्याण सिंह ने 90 फीसदी अंक पाए। कुलदीप कुमार, राज दीक्षित, कामिनी शक्ति, नेहा चतुर्वेदी, पूजा यादव, दीक्षा कुमारी, हासिम सिद्दीकी, देवेंद्र कुमार, अश्वनी यादव 90 फीसदी से अधिक अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।


 
सेंट साईंनाथ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवध मुरारी अग्रवाल के अनुसार विद्यालय की छात्रा वैशाली यादव ने 94.8 फीसदी, रुखसार बानो ने 94.4 फीसदी, टिंवकल राजपूत ने 94.2 फीसदी अंक पाकर पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। अन्य कई छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें