फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल दूसरी महिला की भी मौत

Thu, 31 Jul 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हाईवे स्थित सांई मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन की टक्कर से घायल हुई दूसरी महिला किरन की भी मंगलवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में पड़ोसी महिला ममता की मौके पर ही मौत हो गई थी।
शहर के गांव समरथपुर आनेपुर निवासी किरन कुशवाहा (52) पत्नी सत्यभान सिंह कुशवाहा मोहल्ले निवासी ममता मिश्रा (45) पत्नी पवन मिश्रा के साथ गत 26 जुलाई की सुबह करीब सवा पांच बजे टहलने के लिए निकली थीं। कानपुर-इटावा हाईवे पर सांई मंदिर से वापस आने के दौरान धरम कांटे के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे में ममता की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल किरन को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां किरन ने भी उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव घर लाने पर बेटे शिवम व बेटी रश्मि बेहाल हो गई। किरन के भाई शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अवधेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि किरन के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें