फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बीडीसी उप चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीतीं अंजू

विज्ञापन
निर्वाचित सदस्य अंजू देवी को प्रमाणपत्र देते आरओ ज्ञानेश त्रिपाठी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। ब्लाक क्षेत्र के तीन वार्डों में रिक्त बीडीसी सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ था। शुक्रवार सुबह शुरू हुई मतगणना में दोपहर बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सबसे अधिक 666 वोट पाकर शेखूपुर वार्ड की अंजू देवी विजय घोषित की गई। सभी विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफीसर ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य की वार्ड संख्या-32 शेखूपुर, वार्ड-40 पुनावर व वार्ड-43 रामपुर में गुुरुवार को मतदान हुआ था। इन तीनों सीटों पर 10 प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को ब्लाक परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई जो दो घंटे के अंदर ही पूरी हो गई। रिटर्निंग आफीसर ज्ञानेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड संख्या 32 से अंजू देवी पत्नी स्व. मोहित सविता ने 676 वोट पाए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मुन्नी देवी को सिर्फ 10 मत प्राप्त हुए। अंजू देवी 666 मतों से जीतीं।
वार्ड संख्या 43 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। जिनमें विनीता कुमारी 644 मत पाकर विजयी हुईं, जबकि रामऔतार 199 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे तथा मिथलेश कुमार को सिर्फ चार मत मिले। वार्ड संख्या-40 में साधना कुमारी 359 वोट पाकर विजयी घोषित हुई ,उनकी निकटम प्रतिद्वंद्वी रिंकी देवी को 273 वोट मिले। इस सीट पर 19 मत निरस्त हुए। बीडीसी प्रत्याशियों की जीत पर उनके समर्थकों ने ब्लाक पहुंच कर खुशी जताकर प्रत्याशियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें