आक्रोशित भीड़ को समझाते सीओ सिटी
- फोटो : amar ujala beuro
बिजली कटौती से खफा कखावतू कालोनी के लोगों ने मंगलवार देर रात दिबियापुर-औरैया मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक हुई। एक महिला ने सिपाही पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सीओ ने करीब घंटेभर बाद लोगों को समझा कर रास्ता खुलवाया।
दिबियापुर रोड स्थित कखावतू कालोनी में सुबह से बिजली नहीं थी। इससे लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। शाम को भी बिजली नहीं आई तो गुस्साए लोगों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दी। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुभाष अत्री व कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन भीड़ तत्काल बिजली आपूर्ति करने एवं एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी।
इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगोें के बीच झड़प भी हुई। आरोप है कि पुलिस ने लोगों से धक्का मुक्की की। कखावतू कालोनी निवासी किरन देवी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर सीओ ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ सिटी सुभाष अत्री ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर दिया गया है। बिजली की मांग को लेकर उन्होंने जाम लगाया था।