फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sun, 21 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर-कन्नौज मार्ग पर  ग्राम दिनवामऊ के पास हुए हादसे में एक और ने दम तोड़ दिया है। ऐसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है, जबकि दर्जनभर लोगों का इलाज चल रहा है। रात में गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद के बाद रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन




मालूम हो कि जिला कन्नौज के ठठिया थानाक्षेत्र के गांव मुगरा उमर्दा के लगभग तीन दर्जन श्रद्धालुु औरैया जिले के फफूंद कस्बे के समीप ऊंचा गांव में बाबा मंशाराम के थान पर मनौती पूरी होने पर झंडा चढ़ाकर पूजा करने आए थे।


शुक्रवार देर रात वापस लौटते समय ग्राम दिनवामऊ के सामने श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर एवं ट्रक में आमने सामने सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें गिरजेंद्र उर्फ नन्हे, उमादेवी, मिथलेश एवं राजेश्वरी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दिबियापुर में प्राथमिक उपचार के बाद सैंफई ले जाते समय संगीता पुत्री दयाराम ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन



घटना से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर देर रात ढाई बजे तक औरैया- कन्नौज मुख्य मार्ग पर शवों को बीचों बीच सड़क पर रखकर जाम लगाया। इस दौरान औरैया -कन्नौज विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल रखने के लिए दिबियापुर में बहेरे वाली पुलिया से रुट डायवर्जन दिया गया।


वहीं सहार एवं बेला में भी बड़े वाहनों के लिए रुट डायवर्ट कर दिया गया। सीओ रमेश कुमार भारतीय एवं एसडीएम मदन चंद्र दुबे के समझाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इस दौरान सहायल थानाध्यक्ष अनवर अहमद, दिबियापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह समेत कई अन्य थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल मौके पर जमा रहा।


एसडीएम मदन चंद्र दुबे एवं सीओ रमेश कुमार भारतीय ने जाम लगाए लोगों को समझाया कि जिन लोगों के पास जमीन है। उन्हें किसान दुर्घटना बीमा के तहत मुआवजा शासन द्वारा दिया जाएगा। जबकि अन्य के लिए कन्नौज जिले के अधिकारियों से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए प्रयास करना चाहिए।


लोगों के शांत होने के बाद शवों को उठवाकर दिबियापुर सीएचसी लाया जा सका। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


 

गंभीर घायलों में 5 रिफर - दिबियापुर (औरैया )। शुक्रवार रात हुई भीषण दुर्घटना में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय एवं सैंफई मिनी पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।


घायलों में सीमा पत्नी रामदास, अर्चना पत्नी अरविंद, मोहिनी पुत्री दयाराम, कोमल पुत्री दयाराम, कन्हैयालाल पुत्र होरीलाल, सदन पुत्र शिवपाल, सुमित पुत्र महेंद्र, आशाराम पुत्र सोबरन, नन्हीं देवी पत्नी रामासरे, सीमा पत्नी विजय, दयाराम पुत्र नाथूराम, संगीता पुत्री दयाराम शामिल हैं।


सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायलों को रिफर कर दिया गया। इसमें संगीता की मौत हो गई।


 
 
जिसकी मन्नत के लिए चढ़ाया झंडा, वही नहीं रहा - दिबियापुर ( औरैया )। औरैया कन्नौज मार्ग पर हुए हादसे में मरे गिरजेंद्र प्रसाद उर्फ नन्हे बाथम अपने पिता नाथूराम का सबसे छोटा पुत्र था। उसके अन्य 4 बड़े भाई राजेंद्र सिंह, विश्राम सिंह, दयाराम एवं दिनेश अलग अलग रहते हैं।


नन्हें ने झंडा चढ़ाने के लिए जाने को अपने पड़ोसी गंभीर यादव का ट्रैक्टर मांगा था। इसमें नन्हे के परिवार के साथ गांव के कुछ अन्य लोग भी सवार थे।


परिजनों का कहना है कि जिस नन्हे के लिए मनौती का झंडा चढ़ाने गए थे। वही इस दुनिया में नहीं रहा। साथ में झंडा चढ़ाने आई पत्नी संजू का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपनी गोद में एक वर्षीय पुत्र को लेकर पूरी रात बीच सड़क पर बैठी रही।



रेडियमयुक्त संकेतांक एवं बोर्ड लगाए जाने की मांग - दिबियापुर ( औरैया )। विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औरैया कन्नौज मुख्य मार्ग पर दिबियापुर एवं सहार कस्बों के बीच कई तीखे मोड़ हादसों को दावत देते हैं। प्रतिवर्ष इन तीखे मोड़ों पर कई भीषण हादसों में कईयों की मौत हो चुकी।


इसके बावजूद अभी तक जिला प्रशासन नहीं चेता। असेनी मोड़, सौंथरा अड्डा मोड़, किलवापुर मोड़ ऐसे कई स्थान हैं। जहां पर भीषण हादसे होते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इन तीखे मोड़ों पर रेडियमयुक्त संकेतांक, बोर्ड आदि लगाए जाएं।


ताकि बाहर से आने वाले बड़े वाहनों के ड्राइवर तीखे मोड़ों पर संतुलित तरीके से वाहनों को चलाएं। बता दें कि इस मार्ग का इस्तेमाल झांसी, उरई, शाहजहांपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद आदि जनपदों के वाहन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें