फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मारपीट कर सिर फोड़ने से नाराज आरोपी ने युवक को मारी थी गोली

Wed, 14 Jan 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13-युवक को गोली मारने के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। डेढ़ माह पहले मारपीट में सिर फोड़ देने से नाराज आरोपी ने साथियों के साथ 10 जनवरी को युवक आशुतोष को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयोग की गई देसी पिस्टल, कारतूस, स्कूटी और बाइक बरामद कर ली। पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि बुधवार तड़के कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ शहर के दिबियापुर बाईपास के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नहर पुल के पास संदिग्धों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर शहर के मोहल्ला नारायणपुर निवासी रवि गुप्ता उर्फ टनटन, ध्रुव सक्सेना और ऋषभ उर्फ बादशाह गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डेढ़ माह पहले रवि अपने साथियों के साथ गांव करमपुर गया था। वहां आशुतोष तिवारी ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया था। घटना के बाद रवि बदला लेने की फिराक में था। 10 जनवरी को उसे आशुतोष के दिबियापुर रोड पर आने की सूचना मिली। इसके बाद तीनों नहर पटरी पर पहुंचे।
वहां कार से जा रहे आशुतोष पर फायरिंग कर दी। देसी पिस्टल से तीन गोलियां दागीं, जिसमें से दो कार में जा लगीं, जबकि एक गोली युवक के जांघ में लगने से घायल हो गया था।
युवक को घायल देख आरोपी बाइक और स्कूटी से भाग गए। उधर, पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं गोली लगने से घायल हुए आशुतोष का अभी सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है, फिलहाल उसे डिस्चार्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नामजद की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर कृष्णा अवस्थी, राधे और प्रहलाद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में प्रकाश में आए ऋषभ गौतम, ध्रुव सक्सेना और रवि को गिरफ्तार कर लिया। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। दावा है कि जल्द शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फोटो-13-युवक को गोली मारने के आरोपी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें