फोटो-01-अखिलेश की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
- फोटो : गौरीगंज के पचेहरी स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।
बिधूना। पत्नी के जेवर गिरवी न रखने से नाराज पति ने बुधवार सुबह रठगांव में खेत पर फंदे से लटक कर जान दे दी। आसपास काम कर रहे किसानों ने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी।
पुलिस की जांच में पति-पत्नी के बीच जेवर गिरवी रखे जाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। कोतवाली के गांव रौनाह निवासी अखिलेश पाल (40) का शव बुधवार सुबह करीब सात बजे पास के रठगांव में खेत में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।
वहां काम कर रहे किसानों की नजर उस पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। उनकी सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। बदनपुर चौकी प्रभारी अलकेश कुमार ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा।
पूछताछ में मृतक के भाई विमलेश ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन कलह होती थी। पुलिस के अनुसार अखिलेश मकान का निर्माण करा रहा था। इसमें रुपये कम पड़ने पर उसने पत्नी से कान के कुंडल गिरवी रखने को कहा, पर पत्नी ने मना कर दिया।
इससे नाराज होकर मंगलवार को वह घर से निकल गया था। जब वापस नहीं आया तो परिजन ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मृतक के तीन बेटे अंश, सक्षम व शिवांग हैं। पत्नी उषा का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पत्नी के कुंडल गिरवी रखने से मना करने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-01-अखिलेश की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन- फोटो : गौरीगंज के पचेहरी स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।