फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों से निपटने का गुर सिखाएगी एंजल

Mon, 27 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस ने एंजल पावर योजना शुरू की है। योजना की शुरुआत सोमवार को शहर के भारतीय विद्यालय इंटर कालेज और गोपाल इंटर कालेज से की गई।
विज्ञापन


इसके तहत छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वे शोहदों से निपट सकें। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया इस तरह की मुसीबत आने पर कहां-कहां मदद ले सकती हैं।

छात्राओं को संबोधित करते हुए एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राएं निडर रहें। यदि कोई शोहदा उन्हें छेड़े तो चुप्पी साधने की बजाय उसका डटकर मुकाबला करें। कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पुलिस महकमे ने एंजल पावर योजना शुरू की है।
विज्ञापन


आज से जनपद के कालेजों में इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत छात्राओं को जूडो कराटे सिखाए जाएंगे। सीओ सिटी रमेश चंद्र भारतीय ने कहा कि जूडो कराटे का प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राएं आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर हो जाएंगी।

जरूरत पड़ने पर शोहदों को मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी छात्रा को कोई परेशान करे या छेड़े तो तत्काल 1090 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दें।

समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह, एसआई संगम भदौरिया व अंजली अवस्थी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें