फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कानपुर-इटावा हाईवे पर युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के सामने बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस को मृतक का टूटा मोबाइल मिला है। पुलिस मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त में जुट गई है। देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव फतेहपुर के सामने एक बाइक सवार युवक को एक वाहन ने पहले टक्कर मारी, फिर उसे रौंदते हुए चला गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर से शव को हटाया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक बाइक से था। वह इटावा से औरैया की तरफ जा रहा था। पीछे से कोई वाहन टक्कर मारने के बाद उसे रौंदते हुए चला गया। उप निरीक्षक शकील खान को मौके से मृतक का टूटा मोबाइल फोन मिला है। उसमे कॉल आ रही है, लेकिन वह रिसीव नहीं हो रहा। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान के लिए सोशल मीडिया व आसपास जनपद की पुलिस से मदद ली जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें