फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएचसी के दवा स्टोर से पैथोलॉजी तक हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लखनऊ से आई स्टेट रिव्यू मिशन की स्वास्थ्य टीम ने रविवार को औरैया जिले की कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर और सीएचसी अधीक्षक पहले से मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र में टीम ने चार पीएचसी और छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का जायजा लिया। इनमें फफूंद, देवरपुर, सौंधेमऊ और ककोर पीएचसी शामिल थीं। टीम ने चिरहुलिया, कोठीपुर, सल्हापुर, सौंधेमऊ और देवरपुर के आरोग्य मंदिर भी देखे। निरीक्षण के दौरान डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय और शैलेंद्र मिश्रा ने मरीजों के रजिस्टर जांचे। उन्होंने दवाओं और इंजेक्शन की उपलब्धता व एक्सपायरी तिथि भी परखी। प्रयोगशालाओं में हो रही जांचों का भी आकलन किया गया। टीम ने मरीजों से बातचीत कर सेवाओं पर उनका फीडबैक लिया।
टीम ने सहार के याकूबपुर पीएचसी और अछल्दा के मुहम्मदाबाद पीएचसी का भी दौरा किया। मुहम्मदाबाद पीएचसी में डॉ. वीके सिंह, फार्मासिस्ट दीपक कुमार और एएनएम सोनम पाठक मौजूद रहे। टीम ने दवा वितरण कक्ष में स्टॉक, एक्सपायरी दवाओं और वितरण रजिस्टर की जांच की। ओपीडी रजिस्टर से दवाओं का मिलान भी किया गया। इस निरीक्षण से जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें