फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाथ धुलते समय टब में गिरी मासूम, मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घर में शोकाकुल महिलाएं। संवाद  - फोटो : घर में शोकाकुल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। पुराना अछल्दा में रविवार की सुबह एक मासूम पानी भरे टब में गिर गई। वह बाथरूम में हाथ धुलने गई थी। परिजन उसे टब से निकाल कर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुराना अछल्दा निवासी रमेश सिंह की बेटी शालिनी (ढाई साल) रविवार सुबह घर के बाथरूम में हाथ धुलने गई थी। तभी वह असंतुलित होकर पानी भरे टब में गिर गई। काफी देर तक बच्ची के न दिखने पर परिजनों ने घर में तलाश की तो वह बाथरूम के अंदर टब में पड़ी मिली। परिजन उसे टब से निकाल कर सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां डॉ. शालिनी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर ले गए। अनहोनी पर मृतका की मां पिंकी, पिता रमेश सिंह रोने लगे। रमेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह ही वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली से घर लौटा था। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। जानकारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें