फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खनन से हुए गड्ढे में डूबने से मासूम बच्चे की मौत

Tue, 09 Sep 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-08 एयूआरपी 05 अ​भिषेक फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र में मिट्टी के खनन से हुए गड्ढे में भरे पानी में गिरने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई। खेलते समय पैर फिसलने से बच्चा उसमें गिर गया था। सूचना पर तहसील के अधिकारी मौके पर गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

गांव अमृतपुर निवासी कोमल सिंह भदौरिया का आठ साल का इकलौता पुत्र अभिषेक गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। रविवार शाम 5 बजे अभिषेक घर से खेलने के लिए निकला था।
वह खेलते हुए गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक धान मिल के पीछे पहुंच गया। यहां कुछ दिनों पहले मिट्टी का खनन हुआ था। बारिश का पानी गड्ढे में भरा है।
खेलते समय वह गड्ढे के किनारे से निकल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गया। इस दौरान बच्चे को गड्ढे में गिरते देख भैंस चरा रहा किशोर शिवेंद्र दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसने चिल्लाते हुए गांव वालों को बच्चे के पानी में डूबने की सूचना दी।
विज्ञापन

यह सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे में घुसकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी पर नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा व लेखपाल गुड्डन सिंह गांव पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
उधर, बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि बच्चे के पानी में डूबने से हुई मौत की पुलिस को कोई सूचना नहीं है।

घरों के नजदीक बहती शारदा नदी।संवाद

घरों के नजदीक बहती शारदा नदी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें